Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएकमुश्त समाधान योजना का अंतिम दिन आज

एकमुश्त समाधान योजना का अंतिम दिन आज

जमानिया। विद्युत विभाग के बिल में सरचार्ज छूट पाने के लिए बिजली उपभोक्ताओं के पास अब महज एक ही दिन का समय बचा हुआ है। बता दे की एकमुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर तक चलेगी। अब तक योजना के तहत करीब 10 करोड़ 37 लाख रुपये वसूली हो चुकी है।

 

वही अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना अपने अंतिम दिवस में है। उपभोक्ता विद्युत चोरी सहित‚ बिल में गड़बड़ी आदि कि समस्याओं के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों से संपर्क कर समाधान कर सकते है।रविवार को योजना का आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में विद्युत उपभोक्ताओं कि संख्या करीब 96 हजार है। जिसमें से नेवर पेड़ कनेक्शन धारी 29 हजार चार सौ है। जिसके ऊपर करीब 60 करोड़ रुपये की धनराशि विद्युत विभाग का बकाया है। विभाग द्वारा राजस्व वसूली करने के लिए अभियान चला कर ऐसे लोगों से वसूली की जा रही है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक विद्युत चोरी के 1213 लोगों के 7 करोड़ 71 लाख रुपये बकाया थे। जिसमें से ओटीएस के तहत 412 लोगों से 1 करोड़ 37 लाख रुपये की वसूली की गई है। वही सामान्य ओटीएस पात्र उपभोक्ता की संख्या 76423 है। जिनके उपर 108 करोड़ का बकाया है। जिसमें से 17 हजार 950 उपभोक्ताओं से करीब 9 करोड़ की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को योजना का लाभ उठाने का आखिरी दिन है और उपकेंद्र पर पहुंचे प्रत्येक उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाएगा। जब तक उपकेंद्र पर पहुंचे आखरी उपभोक्ताओं के समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक जमा काउंटर खुला रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि योजना का लाभ उठाये और अपने बकाये को जमा करें ताकि परेशानी न हो। योजना के समाप्ति के बाद विभाग की ओर से गहन चेकिंग और राजस्व वसूली का अभियान चलाया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !