जमानिया। बेहद संवेदनशील माने जाने वाले तहसील क्षेत्र के बैंको के आसपास की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर जांच की। पुलिस ने बैंकों के आसपास घूम रहे लोगों से बैंक आने के संबंध में पूछताछ की। वहीं बैंकों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व उनके शस्त्र, एटीएम के गार्ड के बारे में जानकारी भी ली। प्रबंधक को उसके यहां मिली कमियों की जानकारी भी दी । साथ ही उन्हें दूर कराने के निर्देश भी दिये गए।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बैंक में तैनात कर्मचारी पुलिसकर्मियों को बैंक में आये लोगों से पूछताछ करने सहित रोकने टोकने का निर्देश दिया। इस दौरान बैंक के बाहर और आसपास मिले संदिग्धों से पूछताछ की गयी। इसमें बैंक की सुरक्षा को देखते हुए वहां लगे सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व उनके शस्त्र, एटीएम बूथ में तैनात गार्ड के बारे में भी जानकारी ली। प्रबंधक को उनकी शाखा में मिली कमियों के बारे में बताते हुए सुरक्षा प्रणाली को और भी मजबूत करने, व ग्राहकों के साथ एटीएम बैंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी रोकने को जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा बैंक के अलार्म को चेक किये ।

