Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरलटिया महोत्सव के पूर्व संध्या पर नगर में चला स्वच्छता अभियान

लटिया महोत्सव के पूर्व संध्या पर नगर में चला स्वच्छता अभियान

लटिया महोत्सव रजत जयंती के पूर्व संध्या पर नगर में स्वच्छता अभियान में हुई साफ– सफाई 

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के सम्राट अशोक क्लब द्वारा सोमवार को लटिया महोत्सव के रजत जयंती के पूर्व संध्या पर नगर के पाण्डेय मोड से लटियां गांव तक सड़को की साफ– सफाई की गयी।

स्वच्छता का संदेश देते हुए सम्राट अशोक क्लब के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता झाड़ू लगाने के साथ-साथ नारे लगाते रहे और लोगों से भी साफ–सफाई रखने का आह्वान किया।

जिस दौरान लटिया महोत्सव के कार्यक्रम अध्यक्ष धनंजय मौर्य ने कहा कि यह अभियान लोगों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित करने के लिए किया साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने और सफाईकमियो का सहयोग करने का आह्वान किया।

वही संतोष कुशवाहा ने कहाँ कि सफाई से न केवल समाज ही नही बल्कि मानव जीवन मे स्वस्थ रहता है, बल्कि स्वच्छता से अच्छे विचार भी मन में आते हैं। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग भी कम से कम करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सत्यनरायण मौर्य‚ डॉ रविन्द्र मौर्य‚ डॉ दीनानाथ‚ संतोष कुशवाहा‚ आलोक मौर्य‚ राजू कुशवाहा‚ भानू कुशवाहा‚ पिन्टु मौर्य‚ पुष्पा मौर्य आदि शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !