Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकताओं ने की बैठक

संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकताओं ने की बैठक

संगठन सृजन अभियान के बलबूते केन्द्र में सरकार बनायेगी कांग्रेस
रेवतीपुर- स्थानीय क्षेत्र के विधानसभा की अठ्ठाहठा न्याय पंचायत में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आहूत की गयी ।जिसमे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोगो ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती प्रदान करने के लिए एक योजनाबद्ध कार्य करने के लिए लोगो को बताया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि न्याय पंचायत के कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए नीव की ईंट बनेंगे ग्राम और न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं के पास इतिहास रचने का यह महान अवसर है।

न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं बलबूते 2022 में सरकार बनने का सपना बुन रही है कांग्रेस जिसका पूरा करना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है अतः इस संगठन सृजन अभियान में बढ़-चढ़कर नेतृत्व कार्यकर्ता करें और इतिहास में नाम दर्ज कराएं जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सभी जाति धर्म का समुचित समावेश कांग्रेस पार्टी में है।
सभी जात धर्मों के नौजवान साथियों को नेतृत्व देने के लिए हमारी राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू जी दृढ़ संकल्पित है जिसका लाभ उठाकर हमें अपने अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ाकर देश को बचाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें 
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष लाल साहब यादव, मनसूर संटू जैदी, राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव , झुन्ना शर्मा , लोहा राय ,मदन मुरारी, मनोज कुमार, रविकांत राय, आदि लोग मौजूद रहे । इसकी अध्यक्षता रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष शशि भूषण राय ने किया 
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !