Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने हुआ सम्मान समारोह

कोतवाली उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने हुआ सम्मान समारोह

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सेनापति सिंह के सेवानिवृत्त होने पर साथी पुलिस कर्मियों ने विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

फ़ोटो-कोतवाली उपनिरीक्षक सेनापति सिंह सेवनृवित्त होने पर सम्मान समारोह में अधिकारी और कर्मचारीगण 
विदाई सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण ने कहा कि उपनिरीक्षक सेनापति सिंह ने अपने सम्पुर्ण जीवन काल मे अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा गंभीरता दिखाई। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सेनापति सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग ने उन्हें स्नेह और प्रेम मिला है जो अद्वातिय है। जिसके बाद साथ कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। 

इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता‚ उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह‚ उपनिरिक्षक मंजर अब्बास‚ उपनिरिक्षक इंद्रलाल भारती‚ उप निरीक्षक विनय सिंह‚ चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ,कांस्टेबल बलवंत सिंह‚ कांस्टेबल रत्नेश कुमार‚  कांस्टेबल रवि कुमार‚ कांस्टेबल अजय गौंड‚ कांस्टेबल रंजीत कुमार‚ कांस्टेबल विपिन तिवारी  आदि सहित समस्त कोतवाली पुलिस के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !