नेपाल ओपन पीस ताइक्वांडो प्रतियोगिता ओमप्रकाश ने गाजीपुर का नाम किया रौशन
जमानिया-बिहार राज्य के मोतिहारी जिले में 26से 28सितंबर 2021 तक आयोजित प्रथम इंडो नेपाल ओपन पीस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजय प्राप्ति पर भाजपा युवा नेता व सभासद प्रतिनिधि/सदस्य जिला योजना समिति गाजीपुर नारायण दास दी बधाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा नेपाल भारत के कई राज्यों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को एक बड़े अंतर से मात देकर स्वर्ण पदक को अपने नाम कर अपने जिले का नाम रौशन किया है।
इस खबर की जानकारी होने पर भाजपा युवा नेता व सभासद प्रतिनिधि/सदस्य जिला योजना समिति गाजीपुर नारायण दास ने प्रथम इंडो नेपाल ओपन पीस ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मंगलवार को ओमप्रकाश के स्वर्ण पदक लाने पर घर जाकर बधाई दी श्री दास ने कहा कि यह प्रदेश एवं देश के लिए हर्ष का विषय है यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है
जमानिया के बेटे ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर यह कारनामा कर दिखाया। शहर के राजेश चौधरी ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियों
उक्त मौके पर सोनल वर्मा, चंदन गुप्ता, एस एस देव के प्रबंधक सुभाष कुशवाहा, अध्यापक शैलेश चौरसिया, इमरान हाशमी, अमित गुप्ता, दिनेश कुमार, राजेश चौधरी, प्रदीप शर्मा सहित कई लोग उपस्थित होकर शुभकामनाएं दी।

