Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराजकीय क्रय केन्द्र का उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने किया निरीक्षण

राजकीय क्रय केन्द्र का उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने किया निरीक्षण

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित राजकीय क्रय केन्द्र का गुरुवार को एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान का तौल, धान की नमी, स्टाक रजिस्टर, धान गोदाम सहित केन्द्र पर मौजूद किसानों से वार्ता कर समस्याओं को सुना।

उन्होंने केन्द्र की मौजूदा स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए किसान धान को सूखा कर क्रय हेतु किसी भी कार्य दिवस पर क्रय केन्द्र पर आकर धान क्रय करा सकते है तथा केंद्र प्रभारी आशुतोष चौरसिया को निर्देशित किया कि केन्द्र पर धान क्रय पूरी जिम्मेदारी से होनी चाहिए।

किसानों की समस्याओं का निराकरण व उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए धान क्रय किया जाय तथा शिकायत का कोई मौका न मिले। उक्त मौके पर एमओ शैलेश यादव, किसान दयाशंकर यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !