जमानियां। जीवपुर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत तहसीलदार जमानिया देवेंद्र यादव पूर्व विधायक सुनीता सिंह बलवंत के नेतृत्व में गांव के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पात्रों को आवास प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सुनीता सिंह बलवंत ने बताया कि गांव के कोने-कोने में केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में इस यात्रा को झंडी दिखाई थी। इस अभियान के जरिए देश के कोने कोने में लोगों को जागरुक करने की मुहिम चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए लगाया जाएगा। तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जानकारियां प्राप्त होगी और उनको जागरूक किया जाएगा।
वही तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में अधिक लोगों तक लाभ पहुंचना चाहिए। केंद्र सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को सभी प्रकार की सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाए प्रदान की जासके। समाज में रह रहे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया जाय साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। इस अवसर पर प्रधान सुनील सिंह व सभी अधिकारीगढ़ उपस्थित रहे ।

