जमानिया। क्षेत्र के पाह सैय्यदराजा गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए जल निगम का मुख्य पाइप फट जाने से आये दिन किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता देकी शनिवार को किसानों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मुआवजे की मांग की है।
किसान सच्चिदानंद राय‚ रवीन्द्रनाथ राय‚ राजीव कुमार राय‚ संजीव राय‚ अतुल राय‚ अनुज राय आदि ने बताया कि जल निगम द्वारा गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई मुख्य पाइप घटिया क्वालिटी की होने के कारण । जिस कारण से पानी के दबाव को नहीं झेल पा रहा है और आये दिन फट जाता है। जिससे खेतों में पानी लग जा रहा है और खेत में लगी खड़ी फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो जा रही है। किसानों का कहना है कि बार बार पाइप फटने की सूचना जल निगम के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान को भी दी गई है लेकिन अधिकारियों ने सुध नहीं ली। जिस कारण से खेत में लगी मटर की फसल बर्बाद हो गई है। इसको लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल निगम कि लापरवाही की वजह से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। जिस पर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

