Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबौद्ध अनुयायियों के द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध बिहार द्वारा देश के धार्मिक...

बौद्ध अनुयायियों के द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध बिहार द्वारा देश के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए 65 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

बौद्ध अनुयायियों के द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध बिहार द्वारा देश के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए 65 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

गाजीपुर- देवकली गांव से सम्राट अशोक बुद्ध बिहार द्वारा बुद्धवार को बुद्ध धम्म के अंर्तगत सप्त यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बौद्ध अनुयायियों के द्वारा सम्राट अशोक बुद्ध बिहार के द्वारा देश के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए 65 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।यह यात्रा सारनाथ, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, लुम्बिनी, कुशीनगर आदि जगहों पर सात दिवसीय यात्रा कर पुनः देवकली बौद्ध बिहार पहुंचेगा। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे देवशरण ने बताया कि अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य के बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जाना जाता है।

हमारे तिरंगे पर नीला अशोक चक्कर इसका ज्ञान हमेशा कराता है कि राजा अशोक कितना महान था। ग्राम प्रधान डॉ रामप्रवेश मौर्या ने सभी श्रद्धालुओं को माल्यार्पण कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !