Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरथाना समाधान दिवस पर 15 शिकायतों में से महज 2 का ही...

थाना समाधान दिवस पर 15 शिकायतों में से महज 2 का ही मौके पर हुआ निस्तारण

जमानियां। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे प्राप्त हुई 15 शिकायतों में से महज 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वही ज्यादातर शिकायतें जमीन संबंधित विवाद से प्राप्त हुई।

वही अन्य विवाद संबंधित शिकायत पत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने का उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्राप्त 15 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 2 का निस्तारण किया गया शेष 13 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए उपलब्ध कराया गया। और कहा कि निर्धारित समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। किसी भी स्थिति में जांच सही होना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकार विधि भूषण मौर्य, प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव आदि के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !