Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी को सौंपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की जांच

उपजिलाधिकारी को सौंपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों की जांच

जमानिया। क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र की प्रस्तावित सूची पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया हैं।उपजिलाधिकारी जमानिया को शिकायतों के निस्तारण के लिए जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता देकी एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है सदस्यीय समिति रिपोर्ट आने के बाद शिकायतों का निस्तारण कर अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्र के सापेक्ष 21 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जिसमें सबसे अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर हैं। इसके अलावा परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बदलने, परीक्षा केंद्र को हटाने सहित अन्य आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जो आपत्तियां आई है उनका भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही संपर्क मार्ग‚ सीसी टीवी‚ जनरेटर‚ बाउण्ड्री‚ शौचालय‚ बिजली‚ कमरे आदि का मौके पर जाकर स्कूलों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द जांच पूर्ण कर ली जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !