Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में अज्ञात कारणों से धान के बोझ...

कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में अज्ञात कारणों से धान के बोझ मे लगी आग जल कर खाक

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में अज्ञात कारणों से खेत में रखे गये धान के बोझ में मंगलवार की रात आग लग गयी। जिससे पूरा निजी झोपड़ी के पास रखा धान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने अगलगी से हुए नुकसान के संबंध में आकलन कर रिपोर्ट तैयार की।

 


जानकारी के अनुसार दरौली गांव निवासी वृद्ध किसान धर्मदेव यादव गांव के पश्चिमी तरफ 8 बीघे खेत के धान की तैयार फसल काट कर अपनी झोपड़ी के सामने रखे थे। जिसमें मंगलवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल पम्प‚ बालटी आदि से आग को बुझाने में जुट गए। तब तक पूरा धान का बोझ जल कर राख हो गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी। जिस पर बुधवार की सुबह हल्का नितीश कुमार  लेखपाल और कानूनगो कृपा शंकर ने मौका मुआयना कर तहसील में रिपोर्ट सौंपी। इस संबंध में एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने बताया कि राजस्व कर्मियों के रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !