Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाजनप्रतिनिधियों की उपेक्षा:जर्जर सड़क मार्ग दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा:जर्जर सड़क मार्ग दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

जमानियां। हेतिमपुर क्षेत्र में एन एच 24 सड़क तथा हेतिमपुर, हमीदपुर आदि गावों को जोड़ने वाले संपर्क सड़क मार्ग की हालत दयनीय होचुकी है। प्रशासनिक अनदेखी के चलते यह सड़क मार्ग अपनी बदहाली का रोना रोरहा है फिरभी इसकी सुध लेने वाला कोई भी जनप्रतिनिधि व सक्षम अधिकारी नही है। इसका खामियाजा इस मार्ग पर प्रतिदिन आने जाने वाले दो पहिया वाहन व चालको को भुगतना पड़ रहा हैं।

वही इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है। विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि से लेकर स्थानीय अधिकारियों से मिलकर बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। सड़क बुरी तरह टूटी होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होजा रहे हैं। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को जल्द से जल्द दोबारा बनवाने के लिए कार्यवाही की मांग की है। सुबास चंद्र कुशवाहा का कहना है। कि हेतिमपुर गांव एवं एन एच 24 सड़क जोड़े जाने वाली संपर्क सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। हेतिमपुर गांव से गुजरते हुए आगे एन एच 24 सड़क के तरफ तक चली जाती है। प्रशासन की अनदेखी के कारण लंबे समय से सड़क बदहाल हो चुकी है लगभग 10 वर्षो से मरम्मत कार्य तक नही हुआ है। सड़क के टूटने से बने गढ्डों के कारण इस सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो चुका है। अक्सर दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रतन कुमार का कहना है कि सड़क टूटने से इस पर बने गढ्डे बेहद खतरनाक हो गए हैं। फिसलन होने व रात के समय अंधेरा होने के कारण राहगीरों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गढ्डों के कारण कई स्थानीय लोगों के साथ स्कूली छात्र छात्राएं गिरकर चोटिल तक हो जाते हैं। वही इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना रहा की सड़क की मरम्मत कराने के लिए बजट तैयार कर विकास खंड अधिकारी को भेजा गया है। धनराशि आने पर कार्य कराया जायेगा। इस अवसर पर विमल बंद, वीरेंद्र बिंद, मुंशी बिंद, विनय यादव, अरविंद यादव, दिनेश कुमार, रामबचन बिंद, राधेश्याम यादव, अंगद यादव आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !