Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों को अंगदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई।
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार देवेन्द्र यादव ने कहा कि रक्तदान की भांति अंगदान जैसे नेक कार्य और भी है। लोगों को बढ़ चढ़ कर इसके लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को अंगदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दीं।

अंगदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर चर्चा की और कहा जब आप अपने शरीर के किसी अंग को दान करते हैं तो प्राप्तकर्ताओं को लंबे समय तक जीवित रहने में मदद मिलती है। ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। हालांकि, ट्रांसप्लांटेशन तब ही मुमकिन है जब कोई व्यक्ति अपना अंगदान करेगा। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के पश्चात अपने अंगों का दान कर अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सकता है। इसमें किडनी, हार्ट, आंखें, अग्नाशय, फेफड़े आदि महत्वपूर्ण अंगों का दान किया जाता है। इससे उन लोगों को अभयदान मिलता है, जिन्हें स्वस्थ अंग की जरूरत रहती है। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित लोगों को अंगदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव‚ दिनदयाल शर्मा‚ संतोष यादव‚ राजेश यादव‚ घुरहु यादव‚ तौकीर हसन‚ वीरेंद्र कुशवाहा‚ शैलेन्द्र कुमार‚ अनिल कुमार‚ राम दुलार‚ प्रभात‚ ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहै।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !