जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के दरौली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब 8 बजे डाउन ट्रैक पर एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर दरौली रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही अज्ञात 48 वर्षीय महिला डाउन लाइन पर आ रही तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में में आगई और मौके पर उसकी मौत हो गई । आस पास के स्थानीय लोगों ने घटना इस घटना की सूचना जीआरपी दिलदारनगर को दी। जिस पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई‚ लेकिन महिला कि शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद जीआरपी ने महिला को जिला मर्चरी हाउस भिजवा दिया।

