जमानियां। 27 अक्टूबर को माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विधानसभा 379 जमानियां हिंदू पीजी कॉलेज स्टेशन बरुईन तथा महिला महा विद्यालय हेतिमपुर में उपजिलाधकारी डा, हर्षिता तिवारी व तहसीलदार देवेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त मतदाता परीक्षण के दृष्टिगत विधानसभा 376 के मतदाता पुनरीक्षण 27 अक्टूबर से लेकर 09 दिसंबर तक होना निर्धारित किया गया है। इस पुनरीक्षण अवधि में 06 विशेष अभियान तिथियां क्रमशः 04 व 05 नवंबर 25 व 26 नवंबर तथा 02 व 03 दिसंबर तय है।

वही उपजिलाधिकारी महोदया ने सभी मतदाताओं से अपील किया की इन तिथियों पर बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया को अग्रसर करे । और वहा उपस्थित होकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को हरहाल में सफल बनाने में सहयोग करे। इस अवसर पर प्राचार्य अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, राहुल कुमार आदि सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

