दो किग्रा 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभ्युक्त को पुलिस ने भेजा जेल।
दिलदारनगर/ ग़ाज़ीपुर- अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम के कारण क्षेत्र के अपराधियो में खौफ दिखायी दे रहा है।
वहीं अधीक्षक गाजीपुर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में सोमवार को मुखबीर की सूचना पर उसिया की तरफ से रोड कट मार्ग पर एक अभ्युक्त को 2 किलो 200 ग्राम गांजा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेराज कुरैशी पुत्र उदल उर्फ अब्दुल कलाम कुरैशी निवासी ग्राम उसिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को मुखबीर की सूचना पर उसिया दिलदारनगर मार्ग गिरफ्तार किया गया मौके पर जिसके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिलाधिकारी के आदेश से जिला बदर भी किया जा चुका है इसके बावजूद भी थाना क्षेत्र की सीमा में धूमते हुए पाया गया।
इसकी जानकारी जब मुखबिर से मिली तो थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल शत्रुंजय यादव कांस्टेबल सत्येंद्र यादव तथा राकेश पाल की टीम ने सुबह करीबन 6:30 बजे उसिया गांव के रोड कट मार्ग के समीप धर दबोचा जिसकी तलाशी लेने पर 2किलो दो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

