Saturday, September 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाअज्ञात कारणों से विवाहिता ने दी जान

अज्ञात कारणों से विवाहिता ने दी जान

गाजीपुर। बृहस्पतिवार की सुबह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विवाहिता का शव कुंडी से लटकता हुआ मिला सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से शव को नीचे उतारा और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छतरमा गांव निवासी अजय गोड़ की पत्नी रुचि देवी उम्र 28 वर्ष बुधवार की रात्रि में खाना पीना कर अपनी बच्ची के साथ घर में सोने चली गई सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने के बाद परिजन दरवाजा खोलाने की कोशिश करने लगे काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से देखा तो स्तब्ध रह गए छत में लगी कुंडी के सहारे फंदे पर विवाहिता झूल चुकी थी घटना की जानकारी दुल्लहपुर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया । विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और आपसी सूझबूझ के साथ क्रिया कर्म में जुट गए। मृतका का पति मजदूरी कर घर चलाता था दो बच्चे भी हैं जिसमे एक लड़की और एक लड़का है घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
इस संबंध में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है पीड़िता के परिजनों के द्वारा तहरीर प्राप्त नहीं हुई है अगर तहरिर प्राप्त होता है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !