जमानियां। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना से संबंधित कार्ड बनाने में ज्यादा पैसे लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वही बुद्धिपुर कोटेदार, बघरी कोटेदार तथा उसके आस पास क्षेत्रों के कोटेदार द्वारा नियम कानून को जूते की नोक पर रखकर अपने दुकानों पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है ।
और उस संबंध लोगो से 50 रुपया से 100 तक वसूली की जा रही है। बताया जाता हैं की राशन कोटेदार अपने दुकान पर कैंप लगाकर कार्ड बनवाने आए लोगों से 50 से 100 रुपए जबरिया ले रहे है। जबकि शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन ने अब तक ऐसे कोटेदारों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कही कही तो नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदारो द्वारा 200 से ज्यादा लोगों से पैसा वसूलने की शिकायत भी मिल रही है।
नगर क्षेत्र में लगे शिविर में सैकड़ों लोग कार्ड बनवाने गए। बाद में लौटकर कई लोगों ने उन्हें बताया कि कोटेदार कार्ड बनवाने का 50 से 100 रुपए वसूल रहे हैं। आयुष्मान कार्ड योजना के लिए केंद्र सरकार ने कार्ड बनाने का जिम्मा सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को दिया है। सहूलियत के लिए कोटेदारों को बनाने की जिम्मेदारी दे दीगई है । लेकिन कोटेदार शासन के दिशा निर्देश के बाद भी कार्ड बनाने के नाम पर सरेआम धन उगाही कर रहे है। पालिका सदस्यों का कहना रहा की कोटेदार आयुष्मान कार्ड बनाने का 50.100 रुपया ले रहे है। उन्होंने कहा की इस तरह की धन उगाही को बंद नही किया जाता है। तो कार्ड बनवाने वालो को लेकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस बाबत स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा, रवि रंजन ने बताया कि ऐसे कोटेदारों को चिह्नित कर विभागीय स्तर पर अवश्य कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया की इसके लिए पड़ताल शुरू कर दिया गया है।

