Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआरोप : नगर पालिका अधिकारीओ द्वारा दुकान अलार्टमेंट को लेकर किया गया मनमाना...

आरोप : नगर पालिका अधिकारीओ द्वारा दुकान अलार्टमेंट को लेकर किया गया मनमाना व्यवहार

जमानिया। स्टेशन बाजार में नगर पालिका द्वारा दुकान अलार्टमेंट को लेकर बुधवार को होने वाले धरना प्रदर्शन को एसडीएम को पत्रक सौंपकर स्थगित कर दिया गया।

स्टशन बाजार के वार्ड नंबर 22 की निवासी गीता देवी ने पत्रक देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2007 से 2023 तक मेरे नाम से दुकान का अलार्टमेंट हुआ था। जो मनमाने ढंग से किसी और को दे दिया गया था। जिस संबंध में 19 जूलाई‚ 09 अगस्त को मेरे द्वारा डाक के माध्यम से सूचना दी गई। लेकिन आज तक मुझे कब्जा नहीं दिलाया गया। जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी का स्थानांतरण हो गया। जिस कारण वस से धरना को स्थगित किया गया है। मेरे द्वारा इसकी सूचना एसडीएम हर्षिता तिवारी को दे दिया गया है। और बताया कि मुझे उचित न्याय नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !