Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमहिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक

महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक

जमानियां। जनता इंटर कॉलेज जीवपुर में मंगलवार को चौपाल लगाकर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के विषय में जागरूक कराया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर रामचंद्र यादव, प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह महिला आरक्षी ज्योति सिंह, एवं महिला, रीता शर्मा आदि रहे।

महिला आरक्षी ज्योति सिंह ने कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वही अखिलेश सिंह व रविकांत सिंह
ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो।
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।
वही उन्होंने सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा के दृष्टिगत क्या करना है उसके प्रति छात्राओ को जागरूक किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !