ज़मानिया में भगवान इन्द्र ने खोली नगर पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था की पोल।
ज़मानिया / गाज़ीपुर – 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े पैमाने पर साफ़-सफाई की गयी। लेकिन नगर में महज कुछ घंटों हुई वर्षा के एकत्र जल ने सरकारी व्यवस्था सारी की पोल खोल कर रख दी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ज़मानिया मे हुई वर्षा के जल ने क्षेत्र के नगर पालिका विभाग द्वारा क्षेत्र के मार्गो पर निर्मित नाले और नालियों के सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्य के कारनामे का काल चिठ्ठा खोलकर रख दिया। वही नगर क्षेत्र में हुई मूसलधार वर्षा और नाली का गन्दा जल नगर के सरकारी कार्यालयों के परिसर और लोगो के घरों तक पहुँच गया
लेकिन वही क्षेत्रीय समस्याओं की समीक्षा की जाये तो पता चलेगा नगर में कई स्थानों पर सड़क तो पर नाली नहीं और नाली है तो सफाई नहीं यह समस्या विभागीय अधिकारियों और जनता के कर्णधारो का विकास कार्य है। वही क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व नगर पालिका ज़मानिया द्वारा इस समस्या को लेकर वर्ष 2020-2021 में नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन यह विकास बन्द कर दिया गया।
वही नगर के बृजेश राम, चन्द्रदेव, मानसिंह, दिनेश शर्मा, कार्तिक शर्मा, चन्दन आदि लोगो ने बताया कि नगर के कई वार्ड के नाली का निर्माण नहीं हुआ है और प्रत्येक वर्ष बारिश में हमें काफ़ी परेशानी होती हैं।

