नन्दगंज में रिटायर्ड सूबेदार के घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों की चोरी।
नंदगज – थाना क्षेत्र के खिलवा गांव में गुरुवार की रात में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण सहित 50 हजार नगद सहित लाखों रुपये का चूना लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खिलवा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार प्रेमचंद पाल का गांव में मकान है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से दीवार की छज्जा पकड़ कर छत पर चढ़कर घर के अंदर घुस गए। अलमारी व बक्से में रखा सोने चांदी अनेक आभूषण सहित 50 हजार नगद रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए ।
चोरी की जानकारी परिवार के लोगो को सुबह हुई । औरते सुबह जागने के बाद देखा कि बन्द कमरे का दरवाजा खुला है और सभी सामान बिखरा पड़ा है। शोर मचाने पर घर के पुरुष भी आ गये। रात में परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे । घर के लोग चोरी की सूचना पुलिस को दी ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके लौट गयी। पीड़ित के अनुसार एक लाख से ऊपर का सामान चोर उठा ले गये है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी से गांव में भय का माहौल हो गया है।

