Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविश्व रेबीज सप्ताह को लेकर 25 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर...

विश्व रेबीज सप्ताह को लेकर 25 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।

विश्व रेबीज सप्ताह को लेकर 25 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा अभियान।

गाज़ीपुर – विश्व रेबीज सप्ताह को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि विश्व रेबीज सप्ताह जो 25 सितंबर से शुरू होकर 1अक्टूबर तक चलेगा।साथ ही बताया कि रेबीज एक वायरल जूनोटिक डिजीज है, जो कुत्ता, बिल्ली और बंदर समेत कुछ जानवरों के काटने से इंसानों में फैलती है। करीब 99 प्रतिशत मामलों में रेबीज की बीमारी कुत्तों के काटने से फैलती है। (Who ) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हर साल रेबीज की वजह से 59 हजार लोगों की मौत हो जाती है।

इनमें 40 प्रतिशत 15 साल से कम उम्र के बच्चे होते हैं। रेबीज बेहद खतरनाक बीमारी है, जिसका संक्रमण व्यक्ति में फैल जाए, तो उसकी मौत हो सकती है। लोगों को रेबीज से बचने के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है।

पहली बार रेबीज दिवस मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य रेबीज से होने वाले खतरे और इससे बचने के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस संगोष्ठी में डॉ मुंशीलाल,डॉ शाहबाज, प्रेमचंद चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !