Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबरूईंन निवासी पत्रकार अमरेंद्र सिंह के पिता का आकस्मिक निधन

बरूईंन निवासी पत्रकार अमरेंद्र सिंह के पिता का आकस्मिक निधन

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र ग्राम बरुइन निवासी इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार अमरेन्द्र सिंह के पिता जी रामअवतार सिंह (85) का आकस्मिक निधन गुरुवार को लखनऊ स्थित निजी आवास पर हो गया। वे लम्बे समय से बिमार थे। वही मृत्यु की सूचना मिलते ही गाँव सहित स्वजनों में शोक की लहर फैल गई।

बता दे की इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार अमरेन्द्र सिंह के पिता जी रामअवतार सिंह पिछले कुछ महीनों से बिमार थे। इनका इलाज लखनऊ स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा था। समअवतार सिंह केन्द्रीय वित्त रक्षा मंत्रालय में सीनियर एकाउंटेंट पद से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त थे। सरल स्वभाव व उच्च व्यक्तित्व के कारण सभी के प्रिय थे।

उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही गॉव व क्षेत्र सहित स्वजनों में शोक व्याप्त हो गया तथा लखनऊ से शव देर रात पैतृक गांव बरुइन आते ही ग्रामीण व स्वजन दरवाजे पर आकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाया। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनकी मृत्यु से परिवार वालो को गहरा आघात पहुँचा है।

अंतिम संस्कार चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर हुआ। पुत्री कंचन ने भी पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होकर कंधा दिया। मुखाग्नि बड़े पुत्र कमलेश सिंह ने दिया।

अंतिम यात्रा के दौरान प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह शिवजी संसार सिंह, रमेश सिंह,अनिल सिंह, मनोज पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, पत्रकार सलीम मंसूरी, प्रमोद यादव, चंद्रमौली पाण्डेय, वीर बहादुर कुशवाहा, रतन श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, अमित उपाध्याय, पुनीत त्रिपाठी, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !