Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानंदगंज में बाइक सवार तीनों युवकों की पिकप के धक्का व ...

नंदगंज में बाइक सवार तीनों युवकों की पिकप के धक्का व बस के नीचे बाइक सहित आने से दर्दनाक मौत।

नंदगंज में बाइक सवार तीनों युवकों की पिकप के धक्का व बस के नीचे बाइक सहित आने से दर्दनाक मौत।

नंदगंज- थाना क्षेत्र के धरवां इण्डेन गैस सर्विस गोदाम के पास शुक्रवार को सायं 4-30 बजे आगे जा रही पिकप को एक बाइक सवार तीन युवक द्वारा ओवर टेक करते समय पिकप से धक्का लगने के बाद बाइक सवार बाइक सहित यात्री बस के अन्दर घुस गये।

जिससे बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गयी। और एक बुरी तरह घायल हो गये। वहीं बताया जा रहा है कि पारस पुत्र प्रकाश विन्द को गाजीपुर डाक्टरों ने ईलाज के वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। फ़ोटो- धरवां में गैस एजेंसी गोदाम के पास हुई घटनास्थल पर पूछताछ करती नंदगंज पुलिस।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के महाराज निवासी पारस बिन्द, गोविंदा व राहुल तीनो एक ही मोटरसाइकिल से सोहराब बाबा दर्शन करके वापस घर महराजगंज जा रहे थे। तभी धरवां गैस एजेंसी के पास आगे जा रही रही पिकप को ओवरटेक कर थे। इसी बीच पिकप ने पिछले से बाइक में धक्का लगने से तीनों बाइक सवार बाइक सहित गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही यात्री बस में घूस गया।

बाइक सवार तीनो बुरी तरह घायल हो गए। वही धक्का मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दुघर्टना होते ही मौके पहुँचे ग्रामीणों ने बुरी तरह से घायल पारस ऒर गोविंदा को जिला अस्पताल ले गए। जबकि राहुल पुत्र मनोज विन्द को मृतक जानकर वही सड़क पर छोड़ दिये। रास्ते में गोविन्द पुत्र छट्ठू बिन्द की मौत हो गयी।

जबकि तीसरे घायल पारस पुत्र प्रकाश विन्द को गाजीपुर डाक्टरों ने वाराणसी के लिये रेफर कर। दिया। तीनों सदर कोतवाली के महराजगंज के निवासी हैं।घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक राहुल को कब्जे में लेकर पुलिस की गाड़ी से दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

जहां गोविन्द की मौत हो गयी और। पारस को वाराणसी रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि  बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी है। परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ धारा 279,304ए,427 आईपीस के अन्तर्गत मुकदमा  लिखकर कार्रवाई की जा रही है। बस तथा बाइक कब्जे में ले लिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !