जमनिया। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हिन्दू इंटर कॉलेज जमानिया के कैडेटों ने 91 यूपी बटालियन के समा देश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के निर्देश क्रम मे प्रदूषण को दूर करने हेतु लोगों के बीच जाकर लोगो को जागरूक किया।

वही हिन्दू डिग्री कॉलेज जमानिया के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्वच्छता न होने की वजह से हमारे आस पास का वातावरण दूषित हो प्रदूषण से दूषित हो जाता है जिससे तमाम तरह की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रथम अधिकारी रामजी प्रसाद ने कैडेटों को स्वच्छता से संबंधित बातों को बताया साथ ही मोटे अनाज की उपलब्धियों बारे में पूर्ण जानकारी दी ।कार्यक्रम को गति देते हुए लेफ्टिनेंट संतोष कुमार पाटिल ने बताया की प्रदूषण हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को प्रभावित करते है और हम बीमार हो जाते है इसलिए जहां हम रहे वहां के वातावरण को स्वच्छ और साफ रखे। इस अवसर 91 यूपी बटालियन केपीआई स्टॉफ हवलदार विशाल तमंग, कैडेट विकास कुमार‚ कैडेट अभिषेक तिवारी,प्रकाश सिंह यादव,चंदन यादव,शिवम यादव,विकास यादव,बृजेश, विजयी ,प्रीति,कनिका, यादव,अनुराधा गुप्ता,साधना, कुमारी,ज्योति कुमारी अनामिका सिंह,मुस्कान संतोष वर्मा, घनश्याम, विशाल, ममता,प्रेमा, दुर्गा ,प्रीति,नरगिस,खुशी उपाध्याय, आंचल गुप्ता, बंदना, चांदनी,साक्षी सिंह ,आशु यादव, नीरज आदि मौजूद रहे।

