Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान...

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

जमानिया। कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें दूर दराज से आये फरियादियों की समस्या को सुना गया और उसका निराकरण किया गया।

 


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि फरीयाद के लिए लोग थाने व तहसील का चक्कर न काटे। इसके लिए निधारित समय में गुणवक्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कटीबध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत करावें। वही थाना समाधान दिवस पर कभी प्राथना पत्र नही पड़ा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज सुनील शर्मा, चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, चौकी इंचार्ज रामाश्रय यादव ,आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !