Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरघर से विद्‍यालय पढ़ने गई बालिका लापता मुकदमा दर्ज कर जांच में...

घर से विद्‍यालय पढ़ने गई बालिका लापता मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

जमानिया (गाजीपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका घर से विद्‍यालय पढ़ने के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। पुलिस ने बालिका की माता कि तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया व अभियुक्तों कि तलाश में पुलिस विभाग की टीम जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मलसा स्थित एक विद्‍यालय में बालिका पढ़ती थी। प्रतिदिन के तरह बालिका घर से विद्‍यालय पढ़ने के लिए सुबह करीब 7 बजे निकली लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। जिस पर उसकी बहुत खोजबीन की गई और सामाजिक लोक लज्जा को देखते हुए परिजनों ने घटना की जानकारी किसी को दे। जिसके बाद थकहार कर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि नाबालिग की माता कि तहरीर पर दो नामजत सहित एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !