Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी से राशन विक्रेता की शिकायत पर जांच को पहुंचे...

ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी से राशन विक्रेता की शिकायत पर जांच को पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक

जमानिया(गाज़ीपुर) बरूइन गांव के ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी से राशन विक्रेता की शिकायत के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने जांच की।

प्रप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी के निर्देश पर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया था,जिसमे ग्रामीणों ने राशन विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं से अभद्रता व घटतौली की शिकायत की गई ,जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ,इसी क्रम में शुक्रवार को जांच करने पहुंचे अधिकारी के आने की सूचना पर ग्रामीण उपभोक्ता भी इकट्ठे होने लगे,और जब ग्रामीणों ने शिकायत की तो वहा उपस्थित राशन विक्रेता कृष्णकांत उर्फ भोला ग्रामीणों से भिड़ गए जिस पर बहुत देर तक इनके बीच नोक झोंक हुई ,ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर आरोप लगाया कि राशन लेने जाने पर विक्रेता राशन न होने का हवाला दे कर गुमराह करता है साथ में अभद्रता भी करता है,मनमाने ढंग से दुकान खोलता है,महिलाए दुकान पर घंटो इंतजार करती है,इस संबंध में जब हमने पूर्ति निरीक्षक से जांच संबंधी जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जायेगा। पूर्ति निरीक्षक द्वारा बाइट देने से मना किया।

 

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !