Friday, July 17, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाकांस्टेबल पद कार्यरत क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव निवासी की ड्यूटी के दौरान...

कांस्टेबल पद कार्यरत क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव निवासी की ड्यूटी के दौरान मौत

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के हरबल्लमपुर ग्राम निवासी पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद कार्यरत देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घांटी चौकी पर महानंद सिंह का मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।

 


जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी केरवनिया पुल के पुलिस बैरियर पर लगी थी। वह होमगार्ड शशिभूषण के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात करीब 3:30 बजे दरोगा अंकित सिंह ड्यूटी चेक करने पुल पर गए थे। उनके लौटने के कुछ देर बाद ही भिंगारी बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का पुलिसकर्मियों ने प्रयास किया। पुलिस को देख स्कॉर्पियो सवारों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। भागने के प्रयास में उन्होंने पुलिस बैरियर को ही ठोकर मार दी। झटके से टूटा बैरियर आकर महानंद के सिर पर लग गया। वह खून से लहूलुहान हो होगये। होमगार्ड शशिभूषण ने घटना की सूचना स्थानीय थानेदार महेन्द्र कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सिपाही महानंद सिंह को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटनी में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। मेडिकल ऐप पर पहुंचते ही महानंद सिंह की मौत हो गयी । महानंद सिंह की करीब छह माह पहले ही भटनी थाने पर तैनाती हुई थी। वह दो दिन पहले ही पुलिस लाइन से सीआर काटने के बाद दुबारा चौकी पर ड्यूटी करने गए थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। जिसके बाद से उनके पैतृक आवास में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद शव को लेने के लिए चाचा उदयनरायन यादव गये हुए है और परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है। मृतक कांस्टेबल महानंद सिंह की शादी वर्ष 2009 में सेवराई तहसील स्थित मनियां गांव में पूजा कुमारी के साथ हुई थी। जिससे उनका एक पुत्र शिवांश यादव (5)  है। मृतक महानंद सिंह तीन बहन के बीच इकलौता भाई था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर भेजे जाने तक शव पैतृक आवास नहीं पहुंचा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !