Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवानों ने मेजर का किया अंतिम संस्कार

सैन्य सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवानों ने मेजर का किया अंतिम संस्कार

जमानिया। बिहार प्रांत के जनपद कैमूर स्थित आटडिह गांव के निवासी रंगलाल यादव (50) जो की जम्मू में इटी 2 बटालियन श्रीनगर जम्मू कश्मीर में मेजर के पद पर तैनात थे। जिसकी ब्रेम हेमरेज होने की वजह से मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार स्थानीय नगर के बलुआ घाट स्थित शवदाह स्थल पर हुआ।

बताया जा रहा है की सीआरपीएफ के मेजर रंगलाल यादव जम्मू में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस पर उन्हें सीआरपीएफ के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद इस घटना की सूचना परिवार जन को दी गई। शव बुधवार को उनके पैतृक आवास बिहार प्रांत के जनपद कैमूर के रामगढ़ थाना अंतर्गत आटडिह गांव लगाया गया।

जहां से नगर स्थित बलुआ घाट के पास स्थित शव दाह स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी और अमर रहे के नारे लगाये। उनके बड़े पुत्र राजकुमार ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट संजीत पाण्डेय‚ इंस्पेक्टर वीपी चौबे‚ संदिप कुमार‚ कमलेश‚ जितेन्द्र यादव ‚ संतोष यादव‚ सतीश कुमार‚ रामवृक्ष आदि सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !