Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक

जमानियां। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सब्बलपुर कला में महिला सशक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अंतर्गत मंगलवार को जमानिया थानांतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया गया।

 

किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया। महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह व साधना जैसल व अखिलेश सिंह व रविकांत सिंह और रमन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान छात्राओं को साधना सिंह, अंकिता सिंह ने कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वही अखिलेश सिंह व रविकांत सिंह
ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !