नंदगंज सरकारी अस्पताल के डाक्टर पंकज कुमार डेंगू से पीड़ित, अवकाश पर गये।
नंदगंज– नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पंकज कुमार डेंगू से पीड़ित हो गये है। उनका प्लाज्मा टेस्ट में पाज़ीटिव आया है। वे उपचार हेतु अवकाश पर चले गये है।
स्मरण रहें कि क्षेत्र में तथा नंदगंज बाजार में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी अस्पताल में वायरल बुखार तथा टायफाइड मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। इन सभी लोगों की खून जांच में प्लेटलेट्स की कमी पायी गयी।
डेंगू से पीड़ित हो जाने के कारण उनकी हालत खराब हो गयी जिसके कारण वह अवकाश पर है वहीं अस्पताल में वायरल बुखार तथा टायफाइड मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। जिसके कारण लोगो को काफ़ी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।

