जमानिया ( गाजीपुर) क्षेत्र में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में कृष्ण कन्हैया का जन्म हुआ। रात 12 बजते ही शंखनाद के साथ घंटा घड़ियाल बज उठे। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में ‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’ जैसे भजन के स्वर घर-घर गूंजते रहे। समापन जन्म के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

वही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जमानिया कोतवाली परिसर में विशेष आयोजन किया गया था। वही आयोजित भजन कीर्तन के बीच कलाकारों द्वारा शिव और श्रीकृष्ण कि भव्य झांकी निकाली गई जो पूरे कोतवाली परिसर में आए आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। थाना परिसर में आये सभी आगंतुकों को थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने सह सम्मान स्वागत किया। वही कोतवाली में गीत गायन के लिए चर्चित भोजपुरी गायक मोहन सिंह राठौर को बुलाया गया था जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से उपस्थित लोगों को अपनी प्रतिभा से मंत्र मुग्ध कर दिया ।

वही विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मनु सिंह ने भी कोतवाली में आकर प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम की सोभा बढ़ाते हुए कोतवाली प्रभारी और उनकी सहयोगी पुलिस टीम की सराहना करते हुए जन्माष्टमी की बधाई दी । और कार्यक्रम की जम कर तारीफ भी की। मंदिर परिसर में सुंदर और आकर्षक रंगोली महिला आरक्षियों द्वारा बनाया गया था। इस अवसर पर सीओ विधि भूषण मौर्य‚ चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह‚ सुनील कुमार शर्मा‚ अरविन्द कुमार‚ राजेश कुमार‚ ओमप्रकाश‚ आनंद गुप्ता‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी‚ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन‚ अजय कुशवाहा‚ राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे ।

