Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर14 वर्षीय नाबालिग लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका अज्ञात के...

14 वर्षीय नाबालिग लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानिया(गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज उर्फ नरियांव ग्राम का एक नाबालिग बीते सोमवार को परिदिन की तरह घर से पढने के लिए निकला लेकिन वह विद्यालय ही नहीं पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। जिस पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर नाबालिग की तलाश सुरु कर दी है।

प्राप्त तहरीर के अनुसार रहमुद्दीन शाह का पुत्र मुहम्मद तनवीर शाह (14) सोमवार की सुबह करीब 8 बजे घर से गांव के लिए एक विद्यालय में पठन–पाठान के लिए निकला। जो शाम तक घर वापस नहीं आया तो परेशान होकर परिवारजन के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस एवज में परिवार के लोगों ने विद्यालय में जाकर उपस्थिति रजिस्टर देखा और उस संबंध में पूछताछ की। जिसमें वह विद्यालय में अनुपस्थित था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि उमरगंज गांव निवासी रहमुद्दीन की तहरीर पर एक अज्ञात के विरूद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता के अनुसार मुहम्मद तनवीर शाह (14) का रंग गोरा‚ लंबाई 5 फीट है। उसने नीला रंग का जींस और क्रीम कलर का शर्ट पहन रखा है। खोजबीन की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !