Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने शिक्षको...

शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने शिक्षको को दिए उपहार

 

शिक्षक दिवस पर शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने नृत्य गायन की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। डॉ. सर्वपल्ली जी अनुशासन के प्रिय थे। डॉ. सर्व पल्ली जी ने कहा था कि अगर शिक्षा सही तरीके से दी जाए, तो समाज की बुराईयां नष्ट हो जाएगी। विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। संचालन में शिक्षक व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। वहा उपस्थित विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि शिक्षक जिंदगी के बनाने वाले होते हैं, वे जिंदगी देने वाले तो नहीं होते पर जिंदगी की दिशा निर्धारित करने में उनकी अहम भूमिका होती है।

 

हम सभी भारत के द्वितीय राष्ट्रपति | शिक्षाविद् डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में 5 सितंबर को पूरे देश मानते है । हम सभी उनका स्मरण करते हुए उन्हें याद करते हैं। छात्र छात्राओं ने बधाई पत्र तथा पुष्प गुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापक कृतिका,सोनाली,अर्चना,अंजनी,ज्ञानप्रकाश,आशिस,राज सर, व छात्र छात्राएं .साक्षी,राजनंदनी,प्रियंका,अर्चना,उतकर्ष,लकी ,आलोक,मोहित ,अन्नू,आशु, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !