Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहापुड़ जनपद में अधिवक्ताओं पर किए गए बर्बरता के विरोध में अधिवक्ताओं...

हापुड़ जनपद में अधिवक्ताओं पर किए गए बर्बरता के विरोध में अधिवक्ताओं में आक्रोश

जमानियां (गाजीपुर )बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व मे सभी अधिवक्ता द्वारा बुधवार को तहसील परिसर में मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन किया गया बाद में पुतले में आग लगाने का प्रयास किया ही जा रहा था की मौके पर कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई ।

मौके पर पहुंचे मय पुलिस कर्मियों के साथ कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी द्वारा पहुंचकर वार्तालाप कर समझा बुझाया गया और ऐसा नही करने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओं ने बताया कि हापुड़ जनपद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस विभाग के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना तथा गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या करना प्रदेश में इस तरह की घटना आये दिन की जा रही है। इस तरह हत्या‚ जान लेवा हमले आदि की हम लोग घोर निन्दा और विरोध करते है।

 

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे इस तरह के कृत्य पर शासन प्रशासन द्वारा भी कोई कार्रवाई नही हो रही है यह एक गंभीर विषय है और हम अधिवक्ता इसकी पुरजोर निंदा करते हे। इन्ही सब समस्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिरीक्षक का पुतला फूकने का प्रयास किया लेकिन जमानिया कोतवाली प्रभारी द्वार आपसी वार्तालाप कर मामले को सुलझाया गया और कहा की यह सही नही है वही बाद में अधिवक्ता मान गए
इस अवसर पर सोहन यादव, लखेश्वर सिंह, अशोक कुमार यादव ,अशोक कुमार सिंह,कमल कांत, बजरंगी यादव, सुनील कुमार,बृजेश ओझा, मेराज हसन, आदि अधिवक्तागण शामिल रहे। फोटो

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !