चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व के दौरान क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था को लेकर हुई बैठक।
नंदगंज- स्थानीय थाना परिसर में सोमवार की शाम चेहल्लुम व जन्माष्टमी पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये शान्ति समिति की बैठक की गयी।

जिसमें क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शेखर सेंगर और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग पर्व को आपस में मिलजुल कर मनाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कोई भी शान्तिभंग का प्रयास करेगा तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।
क्षेत्राधिकारी ने बाजार के बड़े दुकानदारों से अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बात पर जोर देते हुए कहा कि उसका आपलोग सप्ताह में निरीक्षण भी करते रहे की कैमरा ठीक से चल रहा की नहीं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने शादियाबाद तिराहा, चोचकपुर तिराहा तथा नंदगंज स्टेशन चौराहे पर स्थित बड़े दुकानदारों से इन तिराहों पर स्थित खम्भों पर तीन चार सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु सहयोग मांगा।
उन्होंने बताया कि इन कैमरे का लिंक मैं अपने मोबाईल से करके देखता रहूंगा। जिससे किसी घटित घटना का आसानी से खुलासा हो जायेगा और आप लोग भी सुरक्षित रहेगे। बैठक में मुसलमान बन्धुओं ने चेहल्लुम पर कोई खास समस्या नहीं बताई।
इस मौके पर उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, मोरध्वज दुबे, पल्लवी सिंह, मोती सिंह, भानू जायसवाल ,संतोष जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह ,अमन जायसवाल फौजदार यादव, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

