जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव निवासी एक किशोरी ने शनिवार की दोपहर करीब 2:30 मट्ठे में गिरी छिपकली वाला मट्ठा पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे हालत गम्मभीर होने के कारण गाजीपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका के परिजनों ने बताया कि किशोरी प्रीति यादव (17) विद्यालय से पढाई कर घर पहुंची और खाना खाने के बाद मट्ठा पी ली। जिसमें छिपकली गिरी हुई थी। जिसके कुछ देर बाद करीब 3:30 बजे किशोरी कि तबियत खराब होने लगी। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि ताजपुर गांव से एक किशोरी प्रीति को पीएचसी पर परिजनों द्वारा लाया गया था। किशोरी ने मट्ठा में गिरी छिपकली वाला मट्ठा पी लिया था। किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गाजीपुर रेफर किया गया है।

