Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधन...

मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधन दिवस

ज़मानियां( गाजीपुर )तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्राप्त 42 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 4 का निस्तारण किया गया।

 


संपूर्ण समाधान दिवस मे क्षेत्र के दूर दराज से पहुंचे 42 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया और सक्षम अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। वही 42 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 4 का निस्तारण कर दिया गया। वही शेष के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को समयसीमा के भीतर गुणवक्तापूर्ण निस्तारण के लिए सीआरओ ने निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या सुनी गई। जिसमे से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को निस्तारण के लिये भेजा गया। जिसमें राजस्व विभाग को 23‚ पुलिस 05‚ विकास 1, विद्‍युत 2‚ सिचाई 1‚ नगर पालिका 01‚ समाज कल्याण 1‚ आपूर्ति 2 और डूडा को 01 कुल 38 प्रार्थना दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार‚ बीडीओ यशवंत राव‚ एसडीओ विद्‍युत विजय यादव‚ अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी‚ शैलेन्द्र कुमार यादव‚ राहुल कुमार, एडीओ पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !