Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रेन की चपेट में आने से युवक की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त बाल बाल...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा युवक

जमानिया (गाजीपुर) दानापुर रेल प्रखंड के दरौली रेलवे स्टेशन पर आरही 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस सुपरफास्ट की चपेट में नियम विरुद्ध तरीके से रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की मोटरसाइकिल आ गई। जिसमें युवक मोटरसाइकल छोड़ मौके से भाग निकला।

 

जानकारी के अनुसार दरौली गांव के दक्षिणी छोर के पास से एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे लाइन के बीच से ट्रैक अनाधिकृत तौर पर मोटरसाइकिल लेकर पार कर रहा था। इसी बीच सुपरफास्ट ट्रेन 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिस पर अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़ कर हट निकला और उसकी मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो गई वही घटना की सूचना दरौली स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में ले दिलदारनगर ले गई। इस संबंध में स्टेशन मास्टर त्रिलोकी ने बताया कि दरौली गांव के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक पार किया जा रहा था। इसी बीच सिकंदराबाद एक्सप्रेस से टक्कर हुई और ट्रेन 14:28 मिनट पर खडी हो गई और 8 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !