Monday, September 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल लाठियां में मेहंदी प्रतियोगिता व राखी...

शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल लाठियां में मेहंदी प्रतियोगिता व राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जमानिया (गाजीपुर) शारदा शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल लाठियां में मंगलवार को रक्षाबंधन के आगामी पर्व के उपलक्ष में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा राखी प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि
प्रतोगिता में सफल छात्र और छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का सुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह ने किया वही प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी शुभकामना दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है और आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने का गुण विकसित होता है। इसके लिए समस्त शिक्षकों बधाई दी जाती है,

जो बच्चों में ऐसी रचनात्मकता लाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं इस उपलक्ष में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम संगम , द्वितीय दीक्षा , तृतीय चंद्रकांति ,और राखी प्रतियोगिता में प्रथम बेबी कुमारी ,द्वितीय कांति, तृतीय प्रियंका , ने स्पर्धा में स्थान प्राप्त किया इस दौरान निर्णायक भूमिका में विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह, शिक्षक राजेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश,राज गुप्ता, कृतिका सिंह व सोनाली उपस्थित रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !