Monday, September 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रभारी निरीक्षक व पुलिस कर्मियों को आचार्य बहनों ने बांधी राखी, मिला...

प्रभारी निरीक्षक व पुलिस कर्मियों को आचार्य बहनों ने बांधी राखी, मिला रक्षा का वचन

जमानिया ( गाजीपुर ) रक्षाबंधन के त्योहार पर मंगलवार को स्थानीय कोतवाली में एकल अभियान के तहत एकल विद्यालय की आचार्य महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की।

जानकारी के अनुसार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय के 45 गांव कि आचार्य महिलाएं थाने पर पहुंची और एकल अभियान के तहत आचार्य महिलाओं ने सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। राखी बांधने से पूर्व मंत्रोच्चार किया गया और फिर आरती उतार का तिलक लगाने के बाद मुंह मीठा कर कलाई पर राखी बांधी।

जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इस दौरान भी उन्हें उपहार भेट किए। जनपद गाजीपुर के ग्राम स्वराज योजना प्रमुख सुमन वर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी घर-परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, ताकि हम आराम से अपने त्योहार मना सकें। वही प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र संस्कृति, समाज, पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर क्राइम दिग्विजय नाथ तिवारी‚ उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह‚ उपनिरीक्षक राजेश कुमार‚ विजय कुमार‚ अरुण कुमार‚ क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह‚ सुनील सिंह‚ अनिल गुप्ता‚ शाहिद खांन‚ जयप्रकाश‚ सुनीता देवी‚ आरती देवी‚ अनीता देवी‚ कलावती देवी‚ तारा देवी‚ अनुभव देवी‚ रोशनी आदि मौजूद रही।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !