Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररामलीला परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई आहूत किया गया...

रामलीला परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई आहूत किया गया विचार विमर्श

जमानिया( गाजीपुर )नगर के तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर विचार विमर्श किया गया।

 


जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश की जनता को संवैधानिक होकर स्वयं को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान को पूरी ईमानदारी से करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। और कहा कि पार्टी की विचारधारा से सब लोग बखूबी परिचित है। ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ऊर्जावान लोगों को जोड़ने पर अधिक जोर दिया जाये। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा है और इस विचारधारा से अन्य पार्टियों की लड़ाई है। इस पर हामिद अली‚ उषा चतुर्वेदी‚ देवेंद्र सिंह‚ जफरुल्लाह अंसारी‚ विनोद सिंह‚ हरिओम यादव‚ डॉ गुड्डू‚ श्याम नारायण कुशवाहा‚ राजेंद्र कुशवाहा‚ कुंदन खरवार‚ विजय राम‚ आलोक खरवार‚ संजीव शर्मा‚ विद्या शंकर कुशवाहा‚ बृजेश राय‚ अदालत यादव‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ हृदय नारायण उपाध्याय‚ रुद्र प्रताप तिवारी‚ विद्या शंकर‚ चंद्रमा सिंह‚ रामप्रवेश पांडे‚ राकेश कुमार सिंह‚ अरविंद सिंह कुशवाहा‚ मुन्ना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !