Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम प्रधान की अध्यक्षता में चकबंदी कराने को लेकर किया गया विचार...

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में चकबंदी कराने को लेकर किया गया विचार विमर्श और हुई चर्चा

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के मथारा गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन सोमवार कि सुबह किया गया। जिसमें गांव में चकबंदी कराने को लेकर विचार विमर्श और चर्चा की गई।

 

और वही ग्राम प्रधान मिर्जा शमशाद वेग ने बताया कि गांव में चकबंदी कराये जाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि गांव में आज तक कभी चकबंदी नहीं हुई है। जिससे गांव में सार्वजनिक भूमि कही पर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटे काश्तकारों की छोटी छोटी भूमि एकजाई हो जाएगी‚ ग्राम में आबादी विस्तार हेतु भूमि‚ चकरोड‚ नाली‚ खेल का मैदान आदि मद की भूमि मिल जाएगी।

इस प्रस्ताव का समिति के सदस्यगणों ने पूर्ण रूप से समर्थन किया। इस अवसर पर बुद्धि सागर‚ मिर्जा इंतजार बेग‚ शवनम‚ मिर्जा असगर बेग‚ अब्दुल आदि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !