जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर क्षेत्र के पाण्डेय मोड़ स्थित निजी आईटीआई कालेज में शनिवार को भाजपा नगर मंडल की वोटर चेतना महाभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।और जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय द्वारा कहा गया की हमारे यश्वस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत के अग्रसर होने का डंका बजाया है और इस समय भारत विश्व में अपनी एक पहचान बना चुका है। नरेंद्र मोदी जी ने निचले तबके के लोगो के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है जिससे सभी गरीबों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर लिस्ट में जिनका नाम छूटा है उनका नाम जोड़कर मतदाताओं की संख्या बढ़ाना अनिवार्य है।और नगर के मंडल प्रभारी हरेंद्र यादव ने कई विषयों पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और बताया कि अगर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी जी को फिर से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है तो जनपद में भी कमल खिलाकर उनको उपहार स्वरूप सांसद देना होगा। तब जाकर जनपद में रुके हुए विकास कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू होगा और विकास के पथ पर फिर से एक बार अपना जनपद अग्रसर होगा। वही
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता और संचालन महामंत्री राहुल वर्मा ने किया। उक्त मौके पर संजय जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, जितेंद्र यादव, संजय यादव, दिना यादव, संजीत यादव, राजू पांडे, सुनील जयसवाल, कुमार वर्मा, आलोक कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र चौधरी सहित मंडल के सम्मानित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

