ट्रेन से कटकर 32 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नंदगज -: औड़िहार गाजीपुर रेल खण्ड पर थाना क्षेत्र के आंकुशपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात लगभग 8 : 45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी । नंदगज स्टेशन मास्टर के मेमो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ढेलवां गांव निवासी रामहित बिंद की पुत्री अनिता देवी (32 वर्ष) शनिवार को नंदगज बाजार खरीदारी करने गई थी। देर सायं घर वापस जा रही थी कि आंकुशपुर गांव के समीप रेलवे ट्रेक के समीप एक साँड आने से अचानक घबरा गई, जिससे ट्रेन की चपेट मे आने से कटकर उसकी मौत हो गयी ।
बताया गया कि मृतका अनिता का विवाह नंदगंज थाना क्षेत्र के महुआ पोखरा गांव निवासी जितेंद्र बिंद पुत्र बेचन बिन्द से वर्ष 2004 में हुई थी । पति जितेंद्र ने अनिता को शादी के 6 साल बाद ही छोड़ दिया था। उससे एक 15 साल का लड़का अजय बिंद है। जो अपने पिता जितेन्द्र के साथ रहता है।
लगभग 12 वर्ष से अनिता अपने पिता के घर पर ही रहती है । मृतका की माँ बरसा देवी का रो- रोकर बुरा हाल है । मृतका के पिता रामहित बिंद ने थाना में अपनी पुत्री को ट्रेन से कटने की तहरीर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

