Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनई दिल्ली बरौनी स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मृतक व्यक्ति की...

नई दिल्ली बरौनी स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मृतक व्यक्ति की हुई पहेचान।

नई दिल्ली बरौनी स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मृतक व्यक्ति की हुई पहेचान।

नंदगंज- थाना क्षेत्र के कुसुम्हींकला गांव के सामने रेलवे लाइन पर सोमवार को सुबह नई दिल्ली बरौनी स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मरे व्यक्ति की पहचान मंगलवार को दैनिक दिनकर पोर्टल में समाचार सहित छपे फोटो में लुंगी तथा गमछा देखकर मृतक की पत्नी शीला सहित परिवार वालों ने किया।मृतक नंदगंज बाजार के यूनियन बैंक के बगल में रहने वाला पत्थरकूट लाखन उर्फ रामलखन है। वह कुछ मंदबुद्धि का था।
परिजनों के अनुसार वह सोमवार को सुबह करीब 4-30 बजे घर से निकला था। घर के लोग समझे कि नित्य क्रिया हेतु गया होगा।दोपहर बाद शाम तक इधर उधर खोजें लेकिन नहीं मिला।

मंगलवार को सुबह उसी को लेकर परिजन परेशान होकर अन्य लोगों से चर्चा कर रहें थे। इसी बीच कृपाशंकर सिंह नामक व्यक्ति ने फोटो सहित छपे समाचार को दिखाया तो चेहरा तो क्षतिग्रस्त था लेकिन पहने कपड़े को देखकर कहने लगे कि अरे यह तो लाखन का है। उसके बाद परिजन थाना जाकर प्रार्थनापत्र दिया और मर्चरी हाउस गाजीपुर जाकर शव की शिनाख्त उसकी पत्नी शीला ने की। मृतक रामलखन को तीन लड़के एक लड़की है।

जिसमें एक लड़के तथा लड़की की शादी हो गयी है। सभी परिवार पत्थरों को काटकर पत्थर का सामान बनाते थे। पत्नी शीला सहित परिजनों का रोल रोकर बुरा हाल है। स्मरण रहें कि कुसुम्हींकला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को सुबह करीब 7-10 बजे नई दिल्ली बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस से कटकर उसने अपनी लीला समाप्त कर ली थी।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामलखन (46वर्ष) कुछ मंदबुद्धि का था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !